Search

 
 
 

बोकारो : बेरमो में घर से दिनदहाड़े नकद सहित लाखों के गहने ले भागे चोर

 
Kathara (Bokaro) : बेरमो थाना क्षेत्र की रिजनल कॉलोनी में रहने वाले उदेश्वर सिंह के घर शनिवार को दिनदहाड़े 2 लाख रुपए नकद समेत लाखों रुपए के गहनों की चोरी हो गई. घटना दोपहर 1 से 2 बजे के बीच की बताई जाती है. मकान मालिक बाजार गए हुए थे. तभी चोरों ने अलमीरा तोड़कर रुपए और जेवरात ले उड़े. पीड़ित उदेश्वर सिंह ने घटना की जानकारी बेरमो थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची और जांच-पड़ताल की. दिन के उजाले में हुई चोरी की घटना से कॉलोनी वासी दहशत में हैं. वहीं, पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं. श्रमिक नेता कामोद प्रसाद ने कहा कि जिस तरह चोरों का मनोबल बढ़ा है, उससे लोगों की चिंता बढ़ गई है. यह भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/jmms-preparation-to-enter-national-politics-efforts-to-stand-on-the-national-stage/">झामुमो

की राष्ट्रीय राजनीति में उतरने की तैयारी, राष्ट्रीय मंच पर खड़ा होने की कवायद
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही