Search

 
 
 

बोकारो : चोरों ने दुर्गा मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर की चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

 
Bokaro : जिले के चीरा चास के मेन रोड में स्थित दुर्गा मंदिर में शुक्रवार की रात को चोरी हो गयी. चोरों ने ताला तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया. बता दें कि चिरा चास ओपी थाना से कुछ ही दूरी पर है. शनिवार की सुबह जब लोग पूजा करने आये तो मंदिर का मेन गेट टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था.

 पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

चोरों ने दान पेटी का भी ताला तोड़कर पैसे ले गये. बता दें कि चोरों ने मंदिर के पीतल के बर्तन और घंटी भी गायब करदी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी चास ओपी थाना दी. सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. अभी पता नहीं चल पाया है कि किसने चोरी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के सारे सामान गायब है. यहां ऐसी घटना पहले भी कई बार हो चुकी है. इसे भी पढ़े : देश">https://lagatar.in/the-countrys-foreign-exchange-reserves-reached-a-record-level-of-608-billion-fca-and-gold-reserves-also-increased/91765/">देश

का विदेशी मुद्रा भंडार 608 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, एफसीए और गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही