उत्पाद विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप Bokaro : बोकारो डीसी विजया जाधव के निर्देश पर पूरे जिले में उत्पाद विभाग की टीम अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. उत्पाद विभाग ने गुरुवार को हरला थाना क्षेत्र के के दामोदर नदी किनारे स्थित बैधमारा गांव से सटे गढ़ाघर जंगल में अवैध शराब निर्माण स्थल में छापेमारी की. इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 800 केजी (आठ क्विंटल) जावा महुआ और 70 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त किया है. वहीं अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल किये जाने वाले सामानों को नष्ट किया है. एक सप्ताह के अंदर उत्पाद विभाग की यह तीसरी कार्रवाई है. छापेमारी के क्रम में संदिग्ध अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज किया जा रहा है. छापेमारी दल में उत्पाद विभाग के निरीक्षक संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति व अन्य पुलिस बल शामिल थे. उत्पाद विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/acdd7529-e882-46fd-9f54-1d5d8460ca7f-e1709805122330.jpeg"
alt="" width="720" height="787" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/4dc3c810-b4ee-4e30-b671-51347f853f84-e1709805147572.jpeg"
alt="" width="960" height="665" /> [wpse_comments_template]
alt="" width="720" height="787" />
alt="" width="960" height="665" /> [wpse_comments_template]
Leave a Comment