Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी, चार और पांच मई को नामंकन पत्रों की जांच

Advertisement
Advertisement
Bokaro : त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के लिये तीसरे चरण के नामांकन का सिलसिला मंगलवार को  थम गया. तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 26 अप्रैल से दो मई तक चली. इसकी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) -सह- उपायुक्त  कुलदीप चौधरी ने दी. उन्होंने बताया कि जिले के चन्द्रपुरा एवं नावाडीह प्रखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या-540, ग्राम पंचायत मुखिया के निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या- 47, पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या- 54 एवं जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 06 निर्धारित है, जिसमें हफ्ते भर में 1854  प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है. साथ ही बताया कि तीसरे चरण में दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच चार एवं पांच मई तक होगी एवं छह एवं सात मई तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे. वहीं 9 मई को चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा तथा 24 मई को मतदान एवं  31 मई को मतगणना होगी. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/polly-politics-in-jharkhand-after-saryu-raghuvar-supriyo-also-became-spies/">झारखंड

में पोल-खोल पॉलिटिक्स, सरयू के बाद रघुवर और सुप्रियो भी बन गये जासूस

पुरुषों की तुलना में महिलाएं अव्वल रही

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) -सह- उपायुक्त  कुलदीप चौधरी ने बताया कि तीसरे चरण में 1854 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है, जिसमें 1067 महिलाओं ने नामांकन किया है. इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के पद के लिए सर्वाधिक नामांकन हुए हैं. इस  चरण में पर्चा भरने में पुरुषों की तुलना में महिलाएं अव्वल रही है. उक्त दोनों प्रखंडों में सबसे अधिक वार्ड सदस्य के लिए महिलाओं ने पर्चा दाखिल किया है.दूसरे स्थान पर मुखिया पद के लिए उम्मीदवारी के लिए नामांकन किया है.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही