Search

 
 
 

बोकारो : सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले हुए सम्मानित

 
Bokaro : जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार ने शनिवार को सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की. बैठक में पिछले माह सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ित लोगों की मदद करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही, टोल फ्री नंबर 108 एंबुलेंस को सड़क दुर्घटना स्थल पर जल्द से जल्द पहुंचने का निर्देश दिया. डीटीओ ने उत्पाद विभाग की टीम को सड़क किनारे स्थित होटल व ढाबों में औचक निरीक्षण कर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करने को कहा.

          हिट एंड रन मामले में तेज़ी लाने का निर्देश

डीटीओ संजीव कुमार ने हिट एंड रन मामले में तेजी लाने को कहा. साथ ही चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत गलगलटांड में एनएच 218 सड़क की मरम्मत कर सड़क पर अधिक से अधिक साइनेज बोर्ड लगाने को कहा. आईआरडीए के कार्यो में तेजी लाने के साथ ही यातायात पुलिस को जांच की अवधि बढ़ाते हुए वाहन जांच करने का निर्देश दिया. बैठक में बेरमो विधायक प्रतिनिधि विनोद महतो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, नजारत उपसमाहर्ता विवेक सुमन सहित सड़क सुरक्षा समिति के सभी सदस्य व अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-parents-should-give-quality-time-to-children-dr-as-gangwar/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : बच्चों को क्वालिटी टाइम दें अभिभावक : डॉ.एएस गंगवार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही