Search

 
 
 

बोकारो : केस वापस नहीं लेने पर इज्जत लूटने की धमकी, दहशत में पूरा परिवार

 
Bokaro :  बीएसएल एलएच में बदमाशों ने घर में घुसकर महिला की इज्जत लूटने की धमकी दी है. इससे पहले बीएसएल में ड्यूटी जा रहे महिला के पति को रास्ते में घेरकर बेरहमी से पीटा गया. इतना ही नहीं पति का मोबाइल और पैकेट से रुपए भी छीन लिया. इस संबंध में महिला की शिकायत पर माराफारी पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज किया है. मामले में चंदन सिंह और चंदन मिश्रा नामक दो युवक को आरोपी बनाया है. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/11-temporary-police-stations-and-21-op-will-be-monitored-in-deoghar-shravani-fair/">देवघर

श्रावणी मेले में 11 अस्‍थायी थाना व 21 ओपी से होगी निगरानी

दहशत में पूरा परिवार

घटना से पूरा परिवार दहशत में है. महिला और उसके पति ने थाना पहुंच कर सुरक्षा की गुहार लगायी. मामले की गंभीरता को देखते हुए माराफारी पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला ने आरोपी युवक पर इससे पूर्व भी मारपीट का केस दर्ज कराया था. आरोपी उसी केस को वापस लेने के लिए धमकी दे रहे है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही