Search

बोकारो : पिंड्राजोरा में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल गए

Bokaro : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है. यह जानकारी थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने 19 सितंबर को प्रेसवार्ता में दी. पकड़े गए आरोपियों में अख्तर खान उर्फ अकबर, कलीम शेख उर्फ मंगरु और मो. कल्लू खान शामिल हैं. तीनों नारायणुर गांव के रहने वाले हैं. उन पर गांव के गोपाल केशरी के घर से सबमरसिबल मोटर सहित अन्य सामग्री चोरी कर लेने का आरोप है. गोपाल केशरी ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत की थी. पुलिस की जांच तीनों बदमाशों का नाम सामने आया. पूछताछ में उनलोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उनकी निशानदेही पर चोरी गई सामग्री बरामद कर ली गई. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-bike-rider-injured-after-being-hit-by-tanker-dies/">गोड्डा

: टैंकर के धक्के से घायल बाइक सवार की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//