Search

 
 
 

बोकारो : कसमार में पटाखों के बारुद में विस्फोट से तीन बच्चे झुलसे

 

हालत गंभीर, सीएचसी में उपचार के बाद रिम्स रेफर

Bokaro : कसमार थाना क्षेत्र के फुटलाही गांव में मंगलवार को तीन बच्चे पटाखों से खेलने के दौरान बारूद में विस्फोट से झुलसकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. आनन-फानन में तीनों को कसमार सीएचसी ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रांची रेफर कर दिया है. घायलों में फुटलाही निवासी मनोज महतो का पुत्र प्रशांत कुमार (दस वर्ष), लालधर महतो का पुत्र अंशु कुमार महतो (9 वर्ष) व सुबोध महतो का पुत्र अतुल महतो (11 वर्ष) शामिल हैं. बताया गया कि तीनों बच्चों ने गांव में एक शादी में हुई आतिशबाजी में बिखरे पड़े पटाखों को चुनकर जमा किया. इसके बाद तीनों बच्चे घर की छत पर चढ़कर पटाखों का बारुद निकालकर एक जगह इकट्ठा किया और एक बच्चे ने बारुद में आग लगा दी. आग लगते ही बारुद में जबरदस्त धमाका हुआ और तीन बच्चे उछलकर काफी दूर जाकर गिरे. विस्फोट और बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे, तो देखा कि तीनों बच्चे पूरी तरह झुलस गए हैं. उनके चेहरे और हाथ-पैर में गहरा जख्म है. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए कसमार सीएचसी ले गए. तीनों बच्चे बगल के स्कूल में ही पढ़ाई करते हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-litti-sellers-daughter-becomes-jharkhands-fourth-topper-in-inter-arts-exam/">धनबाद

: इंटर आर्ट्स की परीक्षा में लिट्टी बेचने वाले की बेटी बनी झारखंड की फोर्थ टॉपर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही