Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : अत्याधुनिक असलहों के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Bokaro : शहर के को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित कृष्णा नर्सिंग होम के संचालक से रंगदारी मांगने और गोली चलाने के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है. इन अपराधियों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, एक सिक्सर, जिंदा कारतूस समेत एक बाइक बरामद की. पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने बताया कि 15 दिसंबर की शाम इन आरोपियों ने कृष्णा नर्सिंग होम के स्टॉफ को टारगेट कर गोली चलाई थी. इस मामले में कॉपरेटिव कॉलोनी निवासी कौशल बिहारी को नामजद आरोपी बनाया था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मुर्गापाड़ा निवासी विक्की राम व सोनाटांड़ निवासी पिंटू वर्णवाल को आरोपी चिन्हित किया था.

कॉपरेटिव कॉलोनी निवासी कौशल बिहारी को नामजद आरोपी

एसपी ने घटना को देखते हुए डीएसपी सिटी के नेतृत्व में एसआइटी टीम गठित की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी कौशल बिहारी पर कुल 10 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं. वहीं पिंटू वर्णवाल के खिलाफ 5 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है. एसपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों ने अस्पताल संचालक से रंगदारी मांगने और धमकाने के आरोप स्वीकार कर लिए हैं. एसपी के मुताबिक गिरफ्तार अपराधियों का कनेक्शन पड़ोसी जिले से है, जहां संगठित घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-contract-workers-demonstrated-in-front-of-pass-section-department/">बोकारो

: ठेका मजदूरों ने पास सेक्शन विभाग के समक्ष किया प्रदर्शन  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही