Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 3,53,551 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य

  • डीडीसी ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2024 की शुरुआत की
  • शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पिलायें दो बूंद हर बार : डीडीसी
Bokaro :  बोकारो डीडीसी (उप विकास आयुक्त) गिरिजा शंकर प्रसाद ने रविवार (25 अगस्त) को दीप प्रज्वलित कर जिले में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल परिसर में बच्चों को पोलियों की खुराक पिलायी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीसी ने पोलियो की खुराक पिलाने में किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना बरतने की अपील की. ईमानदारी से शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलायें. कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए 2099 बूथ बनाये गये हैं, , जिसमें 4188 वैक्सीनेटर पोलियो की खुराक पिलायेंगे. अभियान के पहले दिन बूथों पर शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को खुराक पिलायी जा रही है. वहीं दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी. डीडीसी ने कहा कि तीन दिनों में 3 लाख 53 हजार 551 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य है. हर हाल में लक्ष्य की प्राप्ति करनी है. गिरिजा शंकर प्रसाद ने बताया कि जिला स्तर के पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियान की निगरानी करेंगे. इस बार पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर से अभियान के सफल आयोजन को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है. पर्यवेक्षण के लिए 287 सुपरवाइजर को प्रतिनियुक्त किया गया है. मौके पर उप विकास आयुक्त के अलावा सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद, जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता देवी, बोकारो विधायक प्रतिनिधि संजय त्यागी और अस्पताल अधीक्षक डॉ अरविंद कुमार मौजूद रहे. https://lagatar.in/bokaro-three-day-national-pulse-polio-campaign-begins/untitled-10-33/"

rel="attachment wp-att-938805">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-10-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही