विधायक व डीएफओ ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन
Bokaro : बंगाल बॉर्डर पर स्थित कसमार प्रखंड के सेवाती घाटी में आयोजित तीन दिवसीय टुसू मेला के तीसरे दिन शुक्रवार को पुरुष टीमों के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ. इसमें झारखंड और बंगाल की आठ टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल में पवन स्पोर्टिंग, दामबेड़ा पुनदाग (बंगाल) ने संजीत स्पोर्टिंग, कोचाजारा (बंगाल) को पेनाल्टी में एक गोल से हराकर खिताब जीता. इससे पहले मधु स्पोर्टिंग को हराकर पवन स्पोर्टिंग तथा तनासि की टीम को हराकर संजीत स्पोर्टिंग ने फाइनल में जगह बनाई थी. फाइनल मैच का उद्घाटन गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो व बोकारो डीएफओ रजनीश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. विधायक ने कहा कि संस्कृति से हमारी पहचान है, इसलिए सांस्कृतिक मेलाओं व स्थलों को भी सहेजना उनकी प्राथमिकता रही है. मौके पर गोमिया विधायक की पत्नी कौशल्या देवी, वन-पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष जगदीश महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष महेंद्रनाथ महतो, उमेश कुमार जायसवाल, प्रशांत कुमार महतो, मनोज कुमार महतो, उमेश कुमार मुंडा, गोविंद मुंडा, रूपेश कुमार महतो, राजेंद्र महतो, राकेश कुमार महतो, रमेश मुर्मू, डॉ जीतलाल महतो, पंकज कुमार जायसवाल, हीरालाल महतो, अजित महतो, संजय महतो, सुनील कुमार महतो, मुकेश महतो आदि मौजूद थे.धरना स्थल पर पहुंचे विधायक, जिला बनाने की मांग का समर्थन
Tenughat : बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर धरना जारी है. गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने गुरुवार की रात धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया.कहा कि 29 जनवरी को आहूत समिति के बंद को ऐतिहासिक बनाया जाएगा. सरकार जल्द से जल्द जिला का दर्जा दे. ज्ञात हो कि 45 दिन से समिति के संयोजक संतोष नायक धरना पर बैठे हुए हैं. रात्रि सहयोगी मिथुन चंद्रवंशी, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना श्रीवास्तव, अरुण महतो, मुकेश कुमार, कुलदीप प्रजापति लगातार साथ रहे हैं. मौके पर राजेश कुमार पांडेय, यदुनंदन जयसवाल, तुलसी जयसवाल, प्रताप सिंह, महादेव महतो, प्रदीप साव, अनिल कुमार बर्णवाल, हरि प्रसाद महतो, नौसाद आलम, विवेक आलम, परवेज आलम सहित कई गणमान्य लोग थे.उर्दू शिक्षक पद को समाप्त करने का किया विरोध
[caption id="attachment_835658" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> उर्दू शिक्षक का पद समाप्त करने का विरोध करते लोग[/caption] Bermo : राज्य में उर्दू शिक्षक का पद समाप्त करने के प्रस्ताव का अंजुमन तरक्की उर्दू बोकारो ने विरोध किया. बेरमो के कुरपनिया स्थित जामा मस्जिद प्रस्ताव के समीप जुटे समिति के सदस्यों ने प्रारूप को फाड़ कर विरोध जताया. अंजुमन तरक्की उर्दू बोकारो के जिला संयोजक अफजल अनीस ने बताया कि पिछले दिनों झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एंव साक्षारता विभाग दुवारा जारी प्रोन्नति नियमावली 2024 के प्रारूप पत्र में इंटरमिडिएट प्रशिक्षित, सहायक शिक्षक अथवा इंटरमिडिएट उर्दू प्रशिक्षित शिक्षक के शत प्रतिशत पद एंव स्नातक प्रशिक्षित सहायक शिक्षक संवर्ग के 50 प्रीतिशत नियुक्ति से भरे जाने वाले पद को मरणशील बताया है. उर्दू शिक्षक के पद को समाप्त करने का सुझाव निंदनीय है. विरोध प्रदर्शन में मदरसा दावतुल कुरान टंकी एरिया के सदर लल्लू शेख, मदरसा इसलामिया मिल्लत क्लब एरिया के नायब सदर मो जलील अंसारी, नौशाद अख्तर, मो कमाल मल्लिक, मो फिरोज, मो हारून रशीद, मास्टर मो नसीम अहमद, साबिर अख्तर उर्फ शब्बू आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : संथाल">https://lagatar.in/santhal-villagers-stopped-four-lane-road-construction-due-to-demand-not-being-met-3-news-together/">संथाल
: मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क निर्माण रोका समेत 3 खबरें एक साथ [wpse_comments_template]
Leave a Comment