Search

बोकारो : सीबीएसई आर्यभट्ट गणित चैलेंज में डीपीएस बोकारो के तीन विद्यार्थी सफल

Bokaro : सीबीएसई की ओर से आयोजित आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2022 में दिल्ली पब्लिक स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त की है. नौंवीं कक्षा के छात्र आदित्य मिश्रा व कुमार अनमोल और 10वीं की छात्रा अग्रिमा प्रसाद ने सीबीएसई पटना क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ 100 विद्यार्थियों की मेधाविता सूची (मेरिट लिस्ट) में अपनी जगह पक्की करने में कामयाबी पायी है. स्कूल के प्राचार्य डॉ.एएस गंगवार ने बुधवार को तीनों सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. बता दें कि सीबीएसई कक्षा आठवीं से 10वीं के छात्रों के लिए आर्यभट्ट गणित चैलेंज (एजीसी) आयोजित करता है. इसका उद्देश्य बच्चों की गणितीय सक्षमता का आकलन कर उन्हें गणित को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना है. दो चरणों में होनेवाली इस चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता के फर्स्ट लेवल में पंजीकृत प्रत्येक संबद्ध स्कूल से केवल शीर्ष तीन छात्र ही लेवल-2 प्रतियोगिता के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं. प्रथम चरण में सफल हुए प्रतिभागी ही दूसरे स्तर के लिए क्वालीफाई कर पाते हैं. परीक्षा बीते 15 दिसंबर 2022 को  हुई थी. जिसमें कंप्यूटर-परीक्षण के सफल समापन के बाद प्रत्येक सीबीएसई क्षेत्र के शीर्ष 100 छात्रों को मेरिट प्रमाण पत्र दिए जाते हैं. लेवल-1 का परिणाम जनवरी 2023 के अंतिम सप्ताह और लेवल-2 का रिजल्ट फरवरी के अंत में जारी किया गया. यह">https://lagatar.in/bermo-need-to-produce-36-37-thousand-tonnes-of-coal-daily-gm/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : रोजाना 36-37 हजार टन कोयला उत्पादन करने की जरूरत : जीएम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp