Search

 
 
 

Bokaro : CCL कथारा कोलियरी में कोयला खदान धंसने से तीन महिलाओं की मौत, पांच गंभीर

Bokaro News :  जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों का एक समूह घरेलू उपयोग के लिए कोयला चुनने कोलियरी के स्टॉक यार्ड में गया था. इसी दौरान कोयले का एक बड़ा ढेर अचानक धंस गया और वहां मौजूद 8 लोग उसके मलबे के नीचे दब गए.
 
घायल ग्रामीण

Bokaro News :  बेरमो अनुमंडल के सीसीएल  कथारा स्थित कोलियरी में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. कोलियरी के स्टॉक में रखा कोयला धंसने से उसके मलबे में दबकर तीन महिलाओं की मौत हो गई.

 

जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना देर रात करीब 2:50 से 3 बजे के बीच की बतायी जा रही है. मृतकों की पहचान पुष्पा देवी, कौशल्या देवी और हीरालाल की पत्नी के रूप में हुई है. 

 

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों का एक समूह घरेलू उपयोग के लिए कोयला चुनने कोलियरी के स्टॉक यार्ड में गया था. इसी दौरान कोयले का एक बड़ा ढेर अचानक धंस गया और वहां मौजूद 8 लोग उसके मलबे के नीचे दब गए.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और मलबे में दबे आठ लोगों को बाहर निकाला गया. इनमें से तीन महिलाओं की जान चली गई थी. जबकि पांच अन्य घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया. 

 

प्रशासनिक और स्थानीय सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि हादसे की चपेट में आए लोग सीसीएल के कर्मचारी नहीं थे. सभी आसपास के ग्रामीण थे, जो निजी उपयोग के लिए कोयला लेने आए थे. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही