Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : कसमार में ठनका गिरने से तीन महिलाएं घायल

Kasmar (Bokaro) : बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के मंजूरा स्थित पुरनापानी टोला में मंगलवार की शाम ठनका (वज्रपात) गिरने से गांव की वार्ड सदस्य मालती देवी व रोहिन सिंह की पत्नी आशा देवी घायल हो गईं. घटना शाम करीब चार बजे की है. नों महिलाएं खेत में अन्य महिलाओं के साथ धनरोपनी कर रही थीं. तभी अचानक बिजली कड़की और वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर दोनों महिलाएं खेत में गिर गईं. आनन-फानन में 108 एंबुलेंस बुलाकर उन्हें कसमार सीएचसी ले जाया गया. डॉ परमेश्वर महतो ने तुरंत उनका इलाज शुरू कर दिया. जेबीकेएसएस नेता मिथिलेश महतो ने महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. एक अन्य घटना में पोंडा पंचायत के धधकिया निवासी नरेश करमाली की पत्नी वीणा देवी वज्रपात से घायल हो गई. वह अपने  घर के आंगन में खड़ी थी, तभी तेज चमक के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में वह आ गई. समाचार लिखे जाने तक तीनों महिलाओं का इलाज कसमार सीएचसी में चल रहा था. डॉक्टर ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है. यह भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-flags-off-bjps-tricolor-yatra-including-national-news-at-a-glance/">अमित

शाह ने भाजपा की तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई सहित राष्ट्रीय खबरें एक नजर में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही