Search

 
 
 

बोकारो : स्टेट बेंच प्रेस गेम में तीन महिलाओं ने जीता गोल्ड

 
बोकारो फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया सम्मानित, नेशनल महिला कंपटीशन में लेंगी हिस्सा
Bokaro : बोकारो के आर्मस्ट्रांग जिम के 3 खिलाड़ियों का नेशनल बेंच प्रेस कंपटीशन महिला के लिए चयन हुआ. मालूम हो कि गत 20 अगस्त को झारखंड पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से स्टेट बेंच प्रेस गेम का आयोजन रांची के बरियातू रोड में किया गया था. इसमें बोकारो आर्मस्ट्रांग जिम सेक्टर- 5 के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 3 गोल्ड जीतकर अपना लोहा पूरे राज्य में मनवाया. बेंच प्रेस के महिला वर्ग में नीलिमा मिंज 84 केजी बॉडी वेट, रेशु सिंह 65 केजी बॉडी वेट व सिम्मी आनंद 82 केजी अपने बॉडी वेट कैटेगरी में गोल्ड जीता है. तीनों खिलाड़ियों को 24 अगस्त को बोकारो विधायक विरंची नारायण और उनकी पत्नी नीना नारायण ने सम्मानित किया. विधायक ने कहा कि तीनों महिला खिलाड़ियों ने बोकारो का सम्मान बढ़ाया है. तीनों राष्ट्रीय स्तर में आयोजित प्रतियोगिता में भी सफलता अर्जीत करेंगी. तीनों को राज्य सरकार के खेल विभाग से मदद दिलाने की दिशा में भी पहल करेंगे. मौके पर आर्मस्ट्रांग जिम के संचालक मुख्य कोच रणवीर कुमार, संजय त्यागी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=738622&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : आरपीएफ ने खोज निकाली यात्री की हीरे की बाली   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही