Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार, पारा 41 डिग्री पार

Bokaro : बोकारो सहित आसपास के जिलों और पूरे झारखंड में गर्मी अब अपनी रंगत में आ चुकी है. गुरुवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया. दिन में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से जारी वेदर बुलेटिन के अनुसार 14 अप्रैल से लगातार चार दिनों तक बोकारो का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यानी अप्रैल महीने में ही मई-जून वाली तपिश लोगों को झेलनी होगी. आलम यह है कि सुबह 9-10 बजे के बाद ही धूप असहनीय लगने लग रही है. दोपहर होते-होते लू के थपेड़ों ने सड़क पर चलना दूभर कर दिया है. गुरुवार को तपती धूप में 1.30 बजे स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों को घर लौटने में काफी दिक्कतें हुईं.

      शीतल पेय, मिट्टी के घड़े, फ्रिज़, एसी व कूलर की बढ़ी बिक्री

गर्मी बढ़ते ही शहर में शीतल पेय की बिक्री बढ़ गई है. वहीं मिट्टी के घड़ों की डिमांड भी खूब हो रही है. पेड़ के नीचे नारियल पानी, लस्सी, ईख के जूस सहित कई तरह के शीतल पेय बिक रहे हैं. मिट्टी के घड़े भी 100 रुपए से 200 रुपए में लोग खरीद रहे हैं. दूसरी तरफ, फ्रिज, कूलर, एसी, पंखा आदि की बिक्री में भी इजाफा देखा जा रहा है.

     पार्क में जानवरों के लिए किये गये ख़ास इंतज़ाम

गर्मी से केवल इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी परेशान हैं. जवाहर लाल नेहरू पार्क बोकारो में जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए पानी के हौदा की व्यवस्था की गई है, जहां भालू सहित अन्य जानवर पानी में घुसकर राहत की ठंडक ले रहे हैं.

                मई-जून में हालत होगी और खराब

मौसम विभाग के अनुसार उष्ण कटिबंधीय इलाके के जलवायु पैटर्न अल-नीनो का प्रभाव भी महीने के तीसरे हफ्ते में दिखना शुरू हो सकता है. ऐसे में गर्मी लंबी खिंच सकती है. मई-जून महीने में सर्वाधिक तापमान वाले दिन बढ़ सकते हैं. इससे जुलाई-अगस्त महीने का मॉनसून भी प्रभावित हो सकता है.

                     मौसम विभाग की नसीहत

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार जिन जिलों में 42-43 डिग्री तापमान होने की संभावना है, वहां लोगों को लू लगने की आशंका है. इसलिए लोगों को धूप से बचना चाहिए. 19 अप्रैल तक मौसम संबंधी कोई बड़ी चेतावनी नहीं है. वैसे 17 और 19 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्की गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. फिलहाल दो दिन आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-clothes-medicine-studies-everything-is-possible-from-mahua/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : कपड़े, दवाई, पढ़ाई...महुआ से सब मुमकिन हुआ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही