Search

 
 
 

बोकारो : टाइगर फोर्स ने निकाला मशाल जुलूस, निगम पर मनमानी का लगाया आरोप

 
Bokaro :  नगर निगम के मनमानी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ विशाल मशाल जुलूस निकाला गया. तुलसी बांध टाईगर फोर्स के कार्यालय से मेन रोड होते हुए महावीर चौक तक निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व कर रहे अमर संवर्णकार ने किया. उन्होंने कहा कि नगरपालिका के अपर नगर आयुक्त एवं सफाई करने वाले 4 दिन भैरव कंपनी दोनों मिलकर सफाई के नाम पर लूट रहा है .पूरे चास में हर वार्ड में हर गली में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. चार भोलू बांध में कुछ दिन पहले डेढ़ करोड़ की लागत से सुंदरीकरण किया गया लेकिन नर्क बना हुआ है. पूरा तालाब जलकुंभी से  भरा हुआ है. नगर निगम के कोई अफसर देखने तक नहीं आते हैं.  इसे भी पढ़ें- हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-electricity-festival-program-concluded-in-vishnugarh/">हजारीबाग:

विष्णुगढ़ में बिजली महोत्सव कार्यक्रम संपन्न

“जांच के नाम पर लूट”

आप लोग देखे होंगे कि सरकार ने पॉलिथीन बंद किया है, आप देखे होंगे कि नगर निगम के सभी अफसर दुकानों में जांच के नाम पर पैसा लूट रहे है. अगर ऐसा सफाई के ऊपर ध्यान देते तो सफाई ठीक से होता लेकिन उन अफसरों को महीने में अपना हिस्सा पहुंच जाता है. टाइगर फोर्स एवं आम जनता मशाल जुलूस के माध्यम से चेतावनी देती है कि चास निगम से भैरव कंपनी को जल्द से जल्द हटाया जाए. तथा साफ-सफाई सुचारू से किया जाए. भोलूर बांध को साफ किया जाए. हर वार्ड में खराब लाइट को बनवाया जाए. अगर 30 जुलाई 2022 तक सफाई नहीं हुई तो टाइगर फोर्स एवं चास की जनता नगर निगम की हुका पानी बंद करेगी. एवं आंदोलन करने को बाध्य होंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित टाइगर फोर्स के उपाध्यक्ष डीके मिश्रा, अविनाश सिंह, गौतम शर्मा, संजय रजक, सपन कुमार उपस्थित थे.  इसे भी पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-training-given-to-police-personnel-to-prevent-malaria-and-other-vector-borne-diseases/">चाईबासा

: पुलिस जवानों को दिया गया मलेरिया और अन्य वैक्टर जनीत रोगों से बचाव का प्रशिक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही