Bokaro : लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बोकारो में स्वीप कार्यक्रम के तहत सोमवार को टोटो रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया. डीडीसी संदीप कुमार, डीपीएलआर मेनका व स्वीप के नोडल पदाधिकारी प्रभाष दत्ता ने समाहरणालय परिसर में टोटो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इससे पूर्व सभी पदाधिकारियों ने टोटो एवं अन्य वाहनों में मतदाता जागरूकता से संबंधित चुनाव का पर्व देश का गर्व स्टीकर को चस्पा किया. रैली में शामिल जेएसएलपीएस की सखी दीदीओं ने मतदाता जागरूकता नारे " छोड़ के अपने सारे काम,पहले करें मतदान, आओ सब मिलकर गाएं, हम देने वोट जरूर जाएं, प्रजातंत्र से नाता है, भारत के मतदाता हैं, आओ मिलकर अलख जगाएं शत प्रतिशत मतदान कराएं जैसे नारे लगाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया. डीडीसी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार स्वीप कोषांग लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चला रहा है. डीपीएलआर मेनका वं स्वीप के नोडल पदाधिकारी डीसीएलआर प्रभाष दत्ता ने कहा कि मतदान करना हमारा संवैधानिक अधिकार है. मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करना जरूरी है. मौके पर जिला पशु पालन पदाधिकारी डॉ मनोज मणि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, जेएसएलपीएस के डीपीएम प्रकाश रंजन, एनआरएच के डीपीएम प्रदीप कुमार, डीएमएफटी के अभय कुमार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/bjp-bok.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> चंद्रपुरा सीओ को ज्ञापन सौंपते भाजपा कार्यकर्ता[/caption] Bokaro : राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपाइयों ने सोमवार को चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया. सिदो कान्हू चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में प्रखंड कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए. धरना को संबोधित करते बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार कोयले के अवैध कारोबार और घोटाले में लिप्त है. भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा. ऐसी सरकार से विकास की उम्मीद भी बेमानी होगी. जनता सब कुछ देख रही है. क्षेत्र में भाई भतीजावाद, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है. अंत में राज्यपाल के नाम अंचल अधिकारी का ज्ञापन सौंप कर राज्य की भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-life-is-precious-follow-safety-rules-at-workplace-ceo/">धनबाद
: जीवन अनमोल है, कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करें- सीईओ [wpse_comments_template]
भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का प्रखंड कार्यालय समक्ष धरना
[caption id="attachment_855097" align="alignnone" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> चंद्रपुरा सीओ को ज्ञापन सौंपते भाजपा कार्यकर्ता[/caption] Bokaro : राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपाइयों ने सोमवार को चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया. सिदो कान्हू चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में प्रखंड कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए. धरना को संबोधित करते बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार कोयले के अवैध कारोबार और घोटाले में लिप्त है. भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा. ऐसी सरकार से विकास की उम्मीद भी बेमानी होगी. जनता सब कुछ देख रही है. क्षेत्र में भाई भतीजावाद, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है. अंत में राज्यपाल के नाम अंचल अधिकारी का ज्ञापन सौंप कर राज्य की भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-life-is-precious-follow-safety-rules-at-workplace-ceo/">धनबाद
: जीवन अनमोल है, कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करें- सीईओ [wpse_comments_template]
Leave a Comment