Bokaro News : बोकारो के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 32 पर नगेन मोड के समीप एक अनियंत्रित ट्रेलर दुकानों में घुस गया. इस कारण दो दुकानों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. जब घटना घटी उस वक्त दुकान में चार लोग चाय पी रहे थे. इस घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गया, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना जिले के पिंडरा जोरा थाना क्षेत्र के झारखंड-पश्चिम बंगाल बॉर्डर स्थित नगेन मोड की है.
बताया जा रहा है कि ट्रेलर पिंडरा जोरा से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर ट्रेलर दुकान में घुस गया. घटना में गुई राम ओझा एवं शीदाम घटवाल की मौत हो गयी. दोनों सरदाहा गांव के निवासी है. घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी.
परिजन भी मौके पर पहुंच गये हैं, दो घायलों को पुलिस ने अपने वाहन से अस्पताल भेज दिया. अन्य दो लोगों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया. थाना प्रभारी रवि कुमार के मुताबिक दो लोगों की मौत हुई है जबकि दो लोग घायल हुए हैं. पुलिस एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से दुकानों मलबे में दबे हुए लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.