Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Bokaro : लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को बोकारो के सेक्टर 2 सी स्थित बोकारो इस्पात सिनियर सेकेंडरी विद्यालय में सेक्टर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिय गया. प्रशिक्षण का जयाजा लेने डीसी विजया जाधव भी पहुंचीं. सेक्टर पदाधिकारियों को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम व वीपीपैट के संचालन का प्रशिक्षण दिया. उन्हें कंट्रोल यूनिट (सीयू), बैलेट यूनिट (बीयू), वीवीपैट को कनेक्ट करने व संचालन, मॉक पोल आदि की विस्तार से जानकारी दी गई. डीसी ने सेक्टर पदाधिकारियों से कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से से जारी मैनुअल को पढ़ें. चुनाव में किसी भी तरह की गलती नहीं होनी चाहिए. पोस्टल बैलेट कोषांग की नोडल पदाधिकारी शेजवलकर ने उन्हें विस्तृत जानकारी दी. मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी सौरव कुमार भुवानिया, नोडल पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, मीडिया कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही