Search

 
 
 

बोकारो : चाकूबाजी में ट्रांसपार्टर घायल, सदर अस्पताल रेफर

 

बालीडीह की घटना, दुर्घटना में मुआवजे को लेकर हुआ हमला

Bokaro : बालीडीह थाना क्षेत्र के गोड़ाबाली के नीचे टोला में रॉड और चाकू से हमला कर एक युवक विनीत राज सिंह को जख्मी कर दिया गया. विनीत राज सिंह ट्रांसपोर्टर है. घायल विनीत को  इलाज के लिए जैना स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया. इस मामले में बालीडीह थाना में पांच युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. बताया गया कि ट्रांसपोर्टर विनीत को स्थानीय युवक रितेश सिंह ने फोन कर धमकी दी. विनीत ने इसे हल्के में लिया और फोन करने वाले को अपने आवास के पास बुला लिया. आवास के निकट आए युवकों ने रॉड और चाकू से विनीत पर हमला कर दिया. घायल ट्रांसपोर्टर ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी बाइक से रितेश की बेटी का एक्सीडेंट हो गया था. बच्ची के इलाज के लिए उसने करीब डेढ़ लाख रुपए दिए थे. रितेश सिंह और रुपयों की मांग कर रहा था. दबाव बनाने के लिए उनलोगों ने उस पर हमला कर दिया. वहीं, दूसरे पक्ष के रितेश सिंह ने भी थाने में मामला दर्ज कराया है. यह भी पढ़ें : टीएमसी,">https://lagatar.in/godda-collision-between-auto-and-bike-bullet-riding-teacher-killed-driver-injured/">टीएमसी,

शिवसेना यूबीटी, राकांपा नेता सेबी अधिकारियों से मिले, कहा, फर्जी एग्जिट पोल से निवेशकों के 30 लाख करोड़ डूबे, जांच की मांग…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही