Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : ओपन खो-खो प्रतियोगिता का ट्रायल शुरु, 12 टीमें ले रही है हिस्सा

Bokaro : बोकारो जिला खो-खो संघ की ओर से रविवार को सेक्टर 12 थाना मैदान में बोकारो जिला ओपन खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस ट्रायल प्रतियोगिता में जिले के 12 टीमें भाग ले रहे हैं .बोकारो जिला खो-खो संघ के संयुक्त सचिव सुमित कुमार मंडल ने बताया कि आगामी 7,8 व 9 अक्टूबर को चतरा व धनबाद में सब जूनियर व रांची में जूनियर खो-खो चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित की जानी है, जिसमें भाग लेने के लिए 15 सदस्यों का इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयन किया जाएगा. इसमें चयनकर्ता के रूप में संजय कुमार, प्रवीण कुमार, सरोज कुमार, अमित पांडे व अनिल प्रसाद शामिल हैं. इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष नितेश भारद्वाज उपस्थित हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चास प्रखंड प्रमुख बेला देवी, समाज सेवी प्रशांत मलिक, चंद्रपुरा के उप प्रमुख रिंकू कुमार ,चंद्रपुरा के ही इंटरनेशनल खिलाड़ी बनवारी रवानी, योगो पुर्ती सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-attachment-seizure-at-the-house-of-absconding-accused-of-dowry-harassment/">बोकारो

: दहेज प्रताड़ना के फरार आरोपी के घर कुर्की जब्ती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही