Search

 
 
 

बोकारो : आदिवासियों ने किया विधायक सीपी सिंह का पुतला दहन

 
Bokaro : चास प्रखंड के आदिवासी टोला बरुवाटांड़ में आदिवासी सेंगेल अभियान के सदस्यों ने कनारी पंचायत सेंगेल परगना राखो किस्कू के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा विधायक सीपी सिंह का पुतला फूंका. बोकारो जिला सेंगेल टावर जयराम सोरेन ने कहा कि विधायक सीपी सिंह ने झारखंड सरकार के जनसंपर्क विभाग से समाचार पत्रों में प्रकाशित संताली भाषा के ओलचिकी लिपि में प्रकाशित आम बजट का विरोध किया है. जयराम सोरेन ने इसे संताली भाषा का विरोध बताते हुए विधायक के खिलाफ नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू के अथक प्रयास से 22 दिसंबर 2003 को संताली भाषा आठवीं अनुसूची में शामिल हुई है. लेकिन भाजपा विधायक सीपी सिंह ने राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त झारखंडी भाषा संस्कृति का विरोध कर हमारा अपमान किया है. बोकारो जिला संयोजक भीम मुर्मू ने राज्य सरकार से संताली भाषा को झारखंड में प्रथम राजभाषा घोषित करते हुए पठन-पाठन में इसे शामिल करने की मांग की. साथ ही संताली भाषा के शिक्षकों की भी नियुक्ति की आवाज़ बुलंद की. सभी नौकरियों का 90 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों को प्रखंडवार कोटा बनाकर प्रखंड के आदिवासी-मूलवासी आवेदकों से भरने की मांग दोहराई. पुतला दहन में सेंगेल माझी, उपेन्द्र हेम्बरम, कृष्णा किस्कू, महेश सोरेन, संजूल मुर्मू, पीताम्बर सोरेन, नागेश्वर मुर्मू, मन्सू सोरेन, विशाल किस्कू, अमर सोरेन, मोहन सोरेन, विनोद हेम्बरम, अमर सोरेन, सावित्री मुर्मू, काजल हेम्बरम, सुनिता हेम्बरम, अनिता हांसदा, गंगा मुनि किस्कू, एतवारी हेम्बरम, पुष्पा किस्कू, सोनिया किस्कू, शिवानी किस्कू आदि महिला-पुरुष शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-gomias-youth-died-in-a-road-accident-in-bagodar/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : गोमिया के युवक की बगोदर में सड़क दुर्घटना में मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही