Search

 
 
 

बोकारो : जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा को किया गया नमन

 
Bokaro : बोकारो में शुक्रवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई. डीसी विजया जाधव सहित अन्य अधिकारियों ने नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. डीसी ने जिलावासियों को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व झारखंड के 24वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं. साथ ही 20 नवंबर हर मतदाता से मतदान करने की अपील की. कहा कि खुद मतदान करें और दूसरों को भी मततदान के लिए प्रेरित करें. धरती आबा को श्रद्धांजलि देने वालों में डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ चास प्रांजल ढांडा, डीटीओ वंदना शेजवलकर, डीईओ जगरनाथ  लोहार, डीएसई अतुल कुमार चौबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी पंकज दुबे, परियोजना पदाधिकारी मणिकांत प्रजापति सहित अन्य अधिकारी शामिल थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-final-training-given-to-presiding-officers-and-sector-officials-regarding-elections/">बोकारो

: चुनाव को लेकर पीठासीन व सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया अंतिम प्रशिक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही