Search

 
 
 

बोकाराे : नवाडीह प्रखंड क्षेत्र में शान से लहराया तिरंगा

 
कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
Nawadih :  नावाडीह प्रखंड के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया गया. देवी महतो इंटर कॉलेज में अखिलेश महतो ने ध्वजारोहण किया, जबकि प्रखंड कार्यालय में प्रमुख पूनम देवी, सुरही में मुखिया संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, कृषि कार्यालय  में बीटीएम मोती लाल रजक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ राकेश कुमार, नावाडीह थाना में थाना प्रभारी मनीष कुमार, नारायणपुर में मुखिया जयंती देवी, भलमारा में मुखिया मुक्ति देवी, बिरनी में मुखिया देवेन्द्र कुमार महतो, पोटसो में मुखिया उमेश महतो, पोखरिया में मुखिया बसंती देवी व सहरिया में मुखिया रेशमी देवी ने तिरंगा फहराया. इस दौरान कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया.

कस्तूरबा की बेटियों ने निकाली प्रभातफेरी

इधर, चिरुडीह में मुखिया रीता देवी, बाराडीह में मुखिया प्रदीप वर्मा, भेंडरा में मुखिया नरेश कुमार विश्वकर्मा,  आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के कार्यालय में सचिव बासुदेव शर्मा, मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यालय में प्रधानाध्यापक राजीव रंजन, भूषण+2 उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापाक सुनील सुमन सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने पंचायत सचिवालय व स्कूलों में झंडोत्तोलन कर ध्वज को सलामी दी. इससे पूर्व कस्तूबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने तिरंगे झड़े के साथ प्रभात फेरी निकाली. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=731486&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : मृत सीसीएल कर्मी के  बेटे को जीएम ने दिया नियुक्ति पत्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही