Search

 
 
 

बोकारो : ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक की मौत, विरोध में एनएच जाम

 

बारी को-ऑपरेटिव मोड़ के पास हुआ हादसा, घायल बीजीएच में भर्ती

Bokaro : बोकारों के सेक्टर -12 थाना क्षेत्र अंतर्गत बारी को-ऑपरेटिव मोड़ के पास बोकारो-रामगढ़ हाईवे पर 24 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो चालक मोहम्मद शमी उर्फ तेजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो पर पीछे बैठा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज बीजीएच में चल रहा है. इधर, घटना के विरोध में और मुआवजे की मांग को लोगों ने बारी को-ऑपरेटिव मोड़ के पास एनएच जाम कर दिया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. इसके चलते पूरे शहर में सुबह से ही महाजाम की स्थिति है. लोगों ने बताया कि ऑटो पर सवार कुछ लोगों के ट्रक से दबे होने की आशंका है. बोकारो विधायक बिरंची नारायण व सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, लेकिन लोग अपनी जिद पर अड़े हुए हैं. घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है. समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था.

रेलवे स्टेशन की ओर से आ रहा था ऑटो, ट्रक चालक की गलती से हुई दुर्घटना   

[caption id="attachment_709652" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/accident-bokaro-2-new-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> घटनास्थल पर खड़ा ट्रक व सड़क जाम करते लोग[/caption] जानकारी के अनुसार, ट्रक (नंबर JH 02 BK 9889) बालीडीह की ओर से आ रहा था, जबकि ऑटो (नम्बर JH 09 AT 3511) स्टेशन की ओर से आ रहा था. को-ऑपरेटिव मोड़ के समीप दोनों वाहनों में आमाने-सामने टक्कर हो गई. मृत ऑटो चालक सिवनडीह का रहने वाला था. घायल भी वहीं का रहने वाला है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा ट्रक चालक की गलती से हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही