Bokaro : बोकारो में ट्यूशन पढ़ाने के दौरान 12वीं कक्षा की एक छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ छेड़खानी की घटना शनिवार को सामने आई. पुलिस ने सेक्टर-4 निवासी आरोपी ट्यूशन शिक्षक ब्रह्मेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. घटना सेक्टर-12 थाना क्षेत्र की है. शनिवार को सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. आगे मामले का अनुसंधान किया जा रहा है. थाना प्रभारी दुल्लड़ चौड़े के मुताबिक 23 मार्च की रात पीड़ित छात्रा की मां ने सेक्टर-12 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज़ प्राथमिकी में मां ने बताया कि उनकी बेटी घर में अकेली थी. माता-पिता किसी जरूरी काम के कारण पास के ही मार्केट गए थे. जब वापस लौटे तो छात्रा उन्हें देखकर रोने लगी. पूछने पर उसने शिक्षक की हैवानियत बयां की. छात्रा के अनुसार आरोपी शिक्षक ने उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा. वह उसके शरीर के साथ छेड़खानी कर रहा था. घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के माता-पिता उसे लेकर सेक्टर- 12 थाने पहुंचे. एफआईआर के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और सेक्टर- 4 निवासी ट्यूशन टीचर ब्रह्मेश्वर सिंह (30) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. गौरतलब है कि बोकारो में इसके पहले भी कई बार शिक्षक पर छात्राओं के साथ छेड़खानी के आरोप लग चुके हैं. यह">https://lagatar.in/bermo-providing-basic-irrigation-facilities-is-the-goal-dr-lambodar/">यह
भी पढ़ें : बेरमो : सिंचाई की बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना लक्ष्य : डॉ लंबोदर [wpse_comments_template]
बोकारो : ट्यूशन टीचर ने छात्रा से की अश्लील हरकत, हुआ गिरफ्तार

Leave a Comment