Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : लक्ष्मी मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Bokaro : सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट में 21 जनवरी की दोपहर तीन राउंड फायरिंग मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. मामले में पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों के नाम शक्ति नंदन सिंह और राजीव कुमार सिंह है. रुपए की लेनदेन में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई थी. इनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा भी बरामद किया गया. जिस कार से फायरिंग की गई थी उसे भी पुलिस ने जब्त की है. एक अन्य कार को भी बरामद किया है, जिसमें सवार होकर दोनों भागने की फिराक में थे. सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने 22 जनवरी को यह जानकारी पत्रकारों को दी. डीएसपी ने कहा कि दोनों आरोपी स्टेडियम के पास कंस्ट्रक्शन साइट पर भी फायरिंग की थी. दोनों आरोपियों ने एक युवक से सीआईएसएफ में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए लिया था. नौकरी नहीं होने पर युवक रुपए की मांग करने लगा. दोनों रुपए लौटाने से आनाकानी कर रहे थे. युवक का लक्ष्मी मार्केट में होटल है. फायरिंग क वक्त होटल में युवक मौजूद था. दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=533481&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : आधा दर्जन मामलों में आरोपी रहे अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही