Search

 
 
 

बोकारो : स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल, एक गंभीर

 

बोकारो थर्मल-कुरपनिया मार्ग पर ऐश पौंड के पास हादसा, स्कार्पियो जब्त

Bokaro Thermal : बोकारो थर्मल-कुरपनिया मुख्य मार्ग पर डीवीसी ऐश पौंड के समीप 26 जुलाई की दोपहर अज्ञात स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी. दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिए सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी भेज दिया. घायलों में कुरपनिया निवासी महबूब आलम का पुत्र दयनेल खान व मो. सकीन का पुत्र मो. सलमान शामिल है. दोनों बाइक पर सवार होकर कुरपनिया से बोकारो थर्मल जा रहे थे. तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ठोकर मारकर फरार हो गई. केंद्रीय अस्पताल ढोरी में दयनेल की गंभीर चोट को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया. जबकि मो. सलमान इलाज ढोरी अस्पताल में ही चल रहा है. जानकारी के अनुसार, स्कोर्पियो कुरपनिया के एक बाइक शोरूम के मालिक की है. पुलिस ने उसे गांधीनगर से जब्त कर लिया है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-the-husband-hanged-himself-to-death-the-wife-had-gone-to-her-maternal-home/#google_vignette">बोकारो

: पति ने फंदे पर झूलकर दी जान, मायके गई थी पत्नी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही