Bokaro: बोकारो में रविवार की रात सड़क पर खड़ी ट्रक से दो कारें टकरा गईं. हादसे में दोनों कारों में सवार कुल 11 युवक घायल हो गए. यह दुर्घटना बोकारो शहर के जेना मोड़ के रास्ते में हुई है.
जानकारी के अनुसार, अंधेरे में बिना पार्किंग लाइट जलाए सड़क पर एक ट्रक खड़ी थी. दो गाड़ियों पर सवार युवक जेना मोड़ की ओर से जा रहे थे. कार की रफ्थार करीब 70-80 किमी प्रति घंटा थी.
आगे बढ़ने पर पहले हुंडई i20 कार ट्रक से टकराया. जिसके बाद उसके ठीक पीछे चल रही टाटा की कार ने टक्कर मार दी. दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गए और उस पर सवार 11 युवक घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दुर्घटना के पीछे अंधेरा, सड़क पर खड़ी ट्रक का संकेतक या पार्किंग लाइट नहीं जलना बताया जा रहा है.