सोने की तीन चेन, दो बाइक व 17 हज़ार रुपये बरामद
Bokaro : शहर की कॉलोनियों व सुनसान स्थानों में महिलाओं को निशाना बनाकर उनके गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाशों को बीएस सिटी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों बाइक पर सवार होकर बीते 15 दिनों में 4 स्थानों पर चेन छिनतई कर किए थे. सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि बीते 11 सितंबर को सेक्टर-2 ए में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने की चेन छिनतई हुई थी. इस मामले में पुलिस की टीम ने छापेमारी कर चास के सोलागीडीह निवासी साजिद अंसारी को पकड़ा. उसकी निशानदेही पर मोहनडीह गांव निवासी वकील अंसारी को पकड़ा गया. दोनों ने चेन छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. दोनों ने बताया कि लगातार शहर व बाइक बदल कर चेन छिनतई करते थे. दो दिन पहले इन लोगों ने बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी में भी एक महिला के गले से चेन छीना था. दोनों के पास से सोने की तीन चेन, दो बाइक व 17 हज़ार रुपये बरामद किए गए है. इनके पास एक स्केल भी मिला है, जिससे वे जेवरात की जांच करते थे.पुलिस को मिली गैंग की सुराग, छापेमारी जारी
इन दोनों ने अपने अन्य अपराधी साथियों सहित एक जेवर दुकानदार का भी नाम बताया है, जो चोरी की चेन खरीदता है. उनके ठिकाने पर भी छापेमारी की जा रही है, जो फिलहाल फरार बताया जाता है. इधर, पकड़े गए दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. छापेमारी में सिटी थाना प्रभारी संजय कुमार, सेक्टर-6 थाना प्रभारी अनिल कच्छप, सेक्टर-4 थाना प्रभारी अमित रोशन कुल्लू, एसआई नियाज अंसारी, पुनीत उरांव आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/giridih-four-girls-died-due-to-drowning-in-the-pond-created-chaos/">यहभी पढ़ें: गिरिडीह : चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम [wpse_comments_template]
Leave a Comment