Search

Bokaro :  सीएससी और बीसी सखी का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, विस्तार से दी गयी जानकारी

Bokaro :  झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के कैंप टू स्थित जिला कार्यालय सभागार में मंगलवार को दो दिवसीय कामन सर्विस सेंटर (सीएससी), बैंकिंग कोरेसपोंडेंट (बीसी) सखी का प्रशिक्षण संपन्न हो गया. प्रशिक्षण राज्य के डिजीटल पेमेंट प्रमुख सोने लाल द्वारा डिजी पे. के संबंध में सीएससी/बीसी सखी की विस्तार से जानकारी दी गयी. उन्हें आधार के माध्यम से पैसे की निकासी, शेष राशि तथा मिनी स्टेटमेंट की जानकारी कैसे प्राप्त करें की जानकारी दी गयी. इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/by-elections-on-two-seats-in-bihar-lalu-can-campaign-nitish-said-this/">बिहार

में दो सीटों पर उपचुनावः लालू कर सकते हैं प्रचार, नीतीश ने कही ये बात

अन्य कार्यों की भी जानकारी दी गयी

प्रशिक्षण में इसके अलावा सीएससी के अन्य कार्यों की भी जानकारी दी गयी. जैसे  पैन कार्ड बनाने, मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल का भुगतान, जाति, आवासीय तथा आय प्रमाण पत्र बनाने, आयुष्मान भारत कार्ड बनाने, ई-श्रम कार्ड बनाने, बीमा तथा अन्य सीएससी सेवाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया. इससे पूर्व मौके पर उपस्थित जिला प्रबंधक वितीय समावेशन अमरनाथ सिंह, ब्लॉक परियोजना पदाधिकारी सूरज कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध सीएससी/बीसी सखी को जानकारी दी. प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों के 135  सीएससी और बीसी सखी शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//