Search

 
 
 

बोकारो : सुरजुडीह में चादरपोशी के साथ दो दिवसीय उर्स शुरू

 

विधायक लंबोदर महतो व पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद हुए शामिल

Bokaro : कसमार प्रखंड मुख्यालय से सटे सुरजुडीह में हजरत दाता कुरबान अली शाह के 77वें सालाना उर्स के पहले दिन बुधवार को हजारों लोगों ने चादरपोशी की. गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो, पूर्व विधायक और झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद समेत कई पंचायत प्रतिनिधियों ने चादरपोशी कर खुशहाली की दुआ मांगी. विधायक लंबोदर महतो इफ्तार पार्टी में भी शामिल हुए. इससे पूर्व हजरत दाता कुरबान अली शाह के पुश्तैनी घर से सैकड़ों मुरीदों ने गाजे-बाजे के साथ संदली चादर लेकर मजार पहुंचे और चादरपोशी की. उर्स गुरुवार तक चलेगा. गुरुवार की रात कव्वाली का आयोजन होगा. मौके पर मौलाना रुहूल होदा, हाजी समसुल होदा, कलीमुल्लाह, हाजी बहारशफी चिश्ती, गुलाम साबिर, अनवर सफी, अशरफ, अब्दुल गनी, फारुख अंसारी, आरिफ हुसैन, नसरुल होदा, इकबाल जावेद, सोहेल अंसारी, रहमगुल अंसारी, आजाद अंसारी, अजीज अंसारी, शेरे आलम, महमूद आलम, सगीर आलम, तस्लीम अंसारी, कुमेल अंसारी व अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही