Search

 
 
 

बोकारो: सड़क हादसे में दो लोगों को मौत, एक घायल

 
Bokaro: जिले के हरला थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. दुर्घटना बसंती मोड़ से महुआर जानेवाली सड़क पर हुई. इसमें दो बाइक के बीच सीधी टक्कर हुई. इसमें दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक किशोरी गम्भीर रूप से घालय हो गई. सूचना मिलने पर हरला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. परिजनों के कहने पर पुलिस उन्हें सदर अस्पताल लेकर आई. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें-   …तो">https://lagatar.in/so-now-congress-mlas-are-putting-pressure-on-the-central-leadership-to-support-hemants-government-by-leaving-the-cabinet/">…तो

क्या अब मंत्रिमंडल से बाहर होकर हेमंत सरकार को समर्थन देने का केंद्रीय नेतृत्व पर दबाव डाल रहे कांग्रेस विधायक ! 
इसके बाद पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रख दिया. पुलिस ने कहा कि दोनों शवों का कल पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा. बताया जाता है कि चैताटांड़ निवासी लक्षण महतो अपनी बेटी को बाइक से ट्यूशन के लिए सेक्टर 9 लेकर जा रहे थे. वहीं सेक्टर 9 से महुआर निवासी मताल सिंह अपने गांव वापस लौट रहे थे. इसी बीच दोनों की बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में मताल सिंह और लक्षण महतो की मौत हो गई. जबकि किशोरी घायल हो गई. जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें- हेमंत">https://lagatar.in/hemant-said-government-and-rajya-sabha-elections-are-both-separate-avinash-said-there-is-no-displeasure-among-congress-mlas/">हेमंत

ने कहा-  सरकार और राज्यसभा चुनाव दोनों अलग-अलग, अविनाश ने कहा- कांग्रेस विधायकों में नहीं है कोई नाराजगी   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही