Bokaro : बोकारो जिले में पुलिस और भाकपा माओवादी नक्सलियों के बीच बुधवार को मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए. मारे गए नक्सलियों की पहचान 15 लाख के इनामी नक्सली रणविजय महतो की पत्नी शांति देवी व मनोज टुडू के रूप में हुई है. दोनों गिरिडीह जिले के रहने वाले थे. डीजीपी के निर्देश पर पुलिस नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इसी दौरान पुलिस के वरीय अधिकारी को सूचना प्राप्त हुई कि माओवादी का रिजनल कमेटी मेंबर 15 लाख का इनामी रणविजय महतो अपने दस्ते से मिलने आने वाला है. दस्ते में साहेब राम मांझी, मनोज टुडू, शांति देवी, अरविन्द यादव व अन्य नक्सली शामिल हैं. वह पारसनाथ से बोकारो जिले के विवेक जो झुमरा और लुगु पहाड़ में भ्रमणशील है, से मिलने आने वाला है. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू कर दी.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-22-at-19.09.22.jpg">![]()
class="size-full wp-image-1004133" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-22-at-19.09.22.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> बरामद हथियार व सामग्री (ऊपर), मारे गए नक्सली (नीचे)[/caption] डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बोकारो में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दोनों दस्ता आपस में मिलने के बाद बड़ी घटना का अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रणविजय महतो को गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ के क्रम में पता चला कि दस्ते में शामिल साहेबराम मांझी, अरविन्द यादव, शांति देवी, मनोज टुडू एवं अन्य सदस्यों के पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र के वंशी और जड़वा गांव पहाड़ी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं. इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो नक्सली मारे गए. उनके पास से दो राइफल और एक एके 47 राइफल बरामद की गई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी सीआरपीएफ साकेत सिंह, आईजी अभियान एवी होमकर, आईजी बोकारो माइकल राज एस,डीआईजी बोकारो सुरेंद्र झा और बोकारो एसपी शामिल थे.
: जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 11 मामलों का निष्पादन हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे : डीजीपी
[caption id="attachment_1004133" align="aligncenter" width="600"]class="size-full wp-image-1004133" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-22-at-19.09.22.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> बरामद हथियार व सामग्री (ऊपर), मारे गए नक्सली (नीचे)[/caption] डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बोकारो में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दोनों दस्ता आपस में मिलने के बाद बड़ी घटना का अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रणविजय महतो को गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ के क्रम में पता चला कि दस्ते में शामिल साहेबराम मांझी, अरविन्द यादव, शांति देवी, मनोज टुडू एवं अन्य सदस्यों के पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र के वंशी और जड़वा गांव पहाड़ी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं. इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो नक्सली मारे गए. उनके पास से दो राइफल और एक एके 47 राइफल बरामद की गई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी सीआरपीएफ साकेत सिंह, आईजी अभियान एवी होमकर, आईजी बोकारो माइकल राज एस,डीआईजी बोकारो सुरेंद्र झा और बोकारो एसपी शामिल थे.
15 लाख का इनामी नक्सली रणविजय महतो गिरफ्तार
15 लाख के इनामी नक्सली रणविजय महतो को गिरफ्तार किया गया है. रांची से गई पुलिस की टीम ने मंगलवार की शाम बोकारो के चंद्रपुरा बीएड कॉलेज मोड़ से उसे पकड़ा था. खुफिया एजेंसी और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की. रणविजय महतो नक्सली संगठन में जोनल कमांडर रैंक का है. उस पर 15 लाख का इनाम है. वह वेश बदलकर चंद्रपुरा की ओर जा रहा था. मुंगो गांव के कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे लोग नर्रा गांव से झारखंड मेला देखकर लौट रहे थे. द्वारसिनी के समीप रांची नंबर की एक एसयूवी पहले से रुकी हुई थी. मुंगो की ओर से आ रही बाइक जेएच 11एएस 6908 पर सवार युवक को एसयूवी पर बैठे पुलिसवालों ने रुकवाया और रिवाॅल्वर के बल पर उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया. इसी बीच पीछे से एक और गाड़ी आई, जिसके आगे पुलिस का बोर्ड लगा हुआ था. इसमें सवार सभी पुलिसकर्मी उतरे. कुछ देर बाद सभी नावाडीह की ओर तेज गति से निकल गए. बताया जाता है कि रणविजय ने बाइक सड़क पर ही छोड़ दी थी. वहां एक स्मार्टफोन भी गिरा मिला. ग्रामीणों ने इसे पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है. यह भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-execution-of-11-cases-in-public-grievance-redressal-program/">लातेहार: जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 11 मामलों का निष्पादन हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
Leave a Comment