Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो में बंदरों का आतंक, 7 दिनों में 60 लोगों पर किया हमला, वन विभाग नहीं उठा रहा फोन

Advertisement
Advertisement
Bokaro : चास थाना क्षेत्र में इन दिनों दो बंदरों ने आंतक मचाकर रखा है. बीते 7 दिनों में बंदरों ने 60 लोगों पर हमला करके घायल कर दिया है. कई लोगों के शरीर में भारी जख्म का निशान है. वहीं कुछ को हल्की चोटें आयी है. बंदर के डर से चास के लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. बंदरों का आंतक इतना बढ़ गया कि अब वे घरों में घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं. (पढ़ें, अंकिता">https://lagatar.in/dumka-protest-march-on-ankitas-death-demand-to-hang-accused-shahrukh/">अंकिता

की मौत पर दुमका में निकला विरोध मार्च, पुलिस से नोंकझोंक, आरोपी शाहरुख को फांसी देने की मांग)

वन विभाग के अधिकारी नहीं उठा रहे फोन

चास के लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी गयी है. लेकिन अभी तक पहल नहीं की गयी. वन कर्मी अभी तक बंदरों को नहीं पकड़ पाये हैं. अब विभागीय अधिकारी ने तो फोन भी उठाना बंद कर दिये हैं. जख्मी सस्वत कुमार, प्रो. पीके सिन्हा, बबलू कुमार और अन्य लोगों ने बताया कि दोनों बंदरों ने तारा नगर, प्रभात कालोनी, बाउरी मोहल्ला, महावीर चौक और धर्मशाला मोड़ पर आतंक मचाकर रखा है. लोगों को देखने पर  तेजी से आक्रमण करते हैं. इसे भी पढ़ें : गिरफ्तार">https://lagatar.in/women-smugglers-bid-as-soon-as-they-arrested-every-month-they-give-money-police-station-why-they-getting-arrested/">गिरफ्तार

होते ही बोली महिला तस्कर : हर माह देते हैं थाना को पैसे, तो क्यों कर रहे अरेस्ट

बंदरों ने सबसे पहले मंदिर को बनाया अपना आशियाना 

बता दें कि बंदरों ने सबसे पहले लक्ष्मी नारायण मंदिर को अपना आशियाना बनाया. हालांकि लोगों ने हनुमान समझकर लोग प्रणाम करने लगे थे. लेकिन दूसरे दिन बंदरों ने मंदिर में घुसकर दो लोगों को घायल कर दिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बंदरों का भगाने के लिए मंदिर परिसर में पटाखा फोड़ा. इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स">https://lagatar.in/market-cap-of-7-out-of-top-10-sensex-companies-decreased-by-1-54-lakh-crore-tcs-suffered-the-most/">सेंसेक्स

की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 1.54 लाख करोड़ घटा, टीसीएस को सबसे अधिक नुकसान  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही