Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: बैंक लूटकांड के दो और आरोपी की हुई पहचान, छठे की तलाश जारी

Bokaro: चास बैंक लूटकांड में शामिल चौथे और पांचवें आरोपी की पहचान कर ली गयी है. इंडियन बैंक लूटकांड के दोनों आरोपी राजा यादव और गदर हैं. इससे पहले चास जेल में बंद जितेंद्र सिंह, शुभम यादव और आशीष कुमार की पहचान बैंक लूटकांड में की जा चुकी है. डकैती की घटना में शामिल छठा आरोपी शक्ति बाउरी अब भी एसआइटी की पहुंच से बाहर है. बता दें कि 29 जून को छह अपराधियों ने बंदूक की नोक पर बैंक डकैती की घटना को अंजाम दिया था. अपराधी 39 लाख 94 हजार 110 रुपये लूटकर बाइक से फरार हो गए थे. इसकी जांच के लिए एसआटी गठित की गयी थी. एसआइटी ने घटना में शामिल पांच अपराधियों को अब तक गिरफ्तार कर लिया है. जबकि छठा अपराधी शक्ति बाउरी फरार है. एसआइटी की टीम बिहार और बंगाल के अलग-अलग ठिकानों पर उसकी तलाश कर रही है. इसे भी पढ़ें- राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidential-election-nda-candidate-draupadi-murmu-arrives-at-cms-residence-meet-jmm-supremo-shibu-soren/">राष्ट्रपति

चुनाव : JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन से मिलने पहुंची CM आवास पहुंची NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू

शक्ति पुराना हिस्ट्रीशिटर है

बताया जाता है कि बिहार झारखंड के संयुक्त डकैत गिरोह के सदस्य घटना के बाद बिहार बंगाल में शरण लेते रहे हैं. अनुसंधान में आए इस तथ्य को आधार मानकर दोनों प्रदेशों में टीम छापेमारी कर रही है. फरार आरोपी शक्ति भी पुलिस रिकॉर्ड में पुराना हिस्ट्रीशिटर है. पुलिस उसे गिरफ्तार करने में लगी है. दूसरी ओर लूट के 39 लाख 94 हजार 110 रुपयों में से अब तक गिरफ्तार अपराधियों के पास से 25 लाख 25 हजार 855 रुपए बरामद किए जा चुके है. अब भी लूट के 14 लाख 68 हजार 255 रुपया बरामद नहीं हुआ है. अब बाकी रकम उस बचे अपराधी से मिलने की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें- आंध्र">https://lagatar.in/pm-modi-unveils-bronze-statue-of-freedom-fighter-alluri-sitarama-raju-in-vijayawada-andhra-pradesh/">आंध्र

प्रदेश के विजयवाड़ा में पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया, कहा, दम है तो हमें रोक लो….
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही