Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार समेत दो खबरें एक साथ

Advertisement
Advertisement
Bokaro : बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र में बुधवार को लोडेड पिस्टल के साथ घूम रहे एक युवक रोहित कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. युवक बिहार के छपरा का रहने वाला है. यह जानकारी सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने प्रेसवार्ता में दी. बताया कि पुलिस की गश्ती टीम को सूचना मिली कि दुंदीबाग बाजार के समीप एक व्यक्ति अपने कंधे पर पिट्ठू लादकर लोडेड पिस्तौल के साथ घूम रहा है. वह लोगों को डराने के लिए पिस्टल चमका रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची उक्त व्यक्ति की खोज में जुट गई. तभी सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति को-ऑपरेटिव मोड़ स्थित सेक्टर 2 ए के पास घूम रहा है. पुलिस तुरंत बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी करने लगी. पुलिस को देख युवक भागने लगा, लेकिन जवानों ने उसे धर दबोचा. पुलिस ने उसकी कमर से 6 राउंड की लोडेड पिस्टल व पांच जिंदा गोली बरामद की है. सिटी डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ बिहार में लूट के दो केस दर्ज हैं. पुलिस बोकारों में उसके लिंक के बारे में पता कर रही है.

पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया की छात्रा रही रिया बनीं सीए

[caption id="attachment_834492" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/riya.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रिया साहू की फाइल फोटो[/caption] Bermo :   पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया की छात्रा रिया साहू नें चार्टर्ड अकाउंटेंट (ICAI) की अंतिम परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर सीए बनने का गौरव हासिल किया है. रिया साहू ने इस स्कूल से वर्ष 2017 में 12वीं की परीक्षा पास की थी.  प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्याय ने कहा कि पूर्व छात्रा रिया साहू स्कूल में पढ़ाई के दौरान काफी अनुशासित, लग्नशील और जिज्ञासु प्रवृत्ति की थी. इधर, रिया साहू ने बताया कि स्कूल के शैक्षणिक वातावरण और अनुशासन के कारण ही वह इस मुकाम पर पहुंचने में कामयाब हुई है. विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता, उपप्राचार्य डॉ विनीता पटनायक पाढ़ी, प्रधानाध्यापक केके चंदा सहित अन्य शिक्षकों ने रिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-take-action-against-those-doing-illegal-mining-and-transportation-dc-including-two-news-together/">पाकुड़

: अवैध खनन व ढुलाई करने वालों पर करें कार्रवाई- डीसी  समेत दो खबरें एक साथ 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही