Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: रील के चक्कर में टैंकर पर चढ़े किशोर, करंट से एक की मौत, दूसरा झुलसा

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां रेलवे गुड साइडिंग के एन केबिन के पास रील के चक्कर में मालगाड़ी पर चढ़े दो किशोर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए. इस घटना में एक किशोर की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
Advertisement
Advertisement

Bokaro:  जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां रेलवे गुड साइडिंग के एन केबिन के पास रील के चक्कर में मालगाड़ी पर चढ़े दो किशोर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए. इस घटना में एक किशोर की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. 

 

जानकारी के अनुसार, बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी के कुछ युवक रेलवे साइडिंग गए थे. तभी रील बनाने के चक्कर में 16 वर्षीय कौशिक शर्मा और उसका साथी अभिमन्यु मालगाड़ी पर चढ़ गया. इसी दौरान दोनों किशोर ऊपर से गुजर रहे 25 हजार वोल्ट तार की चपेट में आए और नीचे गिर गए. 

 

घटना के बाद आसपास के लोगों और आरपीएफ की मदद से दोनों को बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कौशिक शर्मा को मृत घोषित कर दिया. वहीं, दूसरे किशोर का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही