Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे दो हज़ार रूपये

Bokaro : बोकारो जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय में गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में एक बैठक की गई. बैठक में सुरक्षा के मदद्नेज़र जिले के सात प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पदाधिकारियों के साथ सड़क गुड स्मार्टियन पॉलिसी पर चर्चा की गई. जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति की मदद के लिए बहुत कम लोग आते है. इसलिए सड़क दुर्घटना में घायल किसी व्यक्ति को अगर कोई व्यक्ति अस्पताल पहुंचाता है तो सरकार ऐसे लोगों को गुड सेमेट्रल पॉलिसी के तहत प्रशस्ति पत्र और 2 हज़ार रूपये की राशि देगी. अगर एक से अधिक व्यक्ति घायल को अस्पताल पहुंचाते हैं तो वह राशि उनके बीच बराबर बांट दी जाएगी. साथ ही यह भी कहा कि अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार पुलिस परेशान नहीं करेगी. सभी सात पीएचसी को 25 हज़ार रुपए परिवहन पदाधिकारी के दफ्तर से भेज दिया गया है. डीटो ने कहा कि बैठक का उद्देश्य यही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो. जिससे सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की जान बचाई जा सके. यह">https://lagatar.in/bermo-theft-of-lakhs-of-rupees-including-hdfc-banks-atm-machine-police-engaged-in-investigation/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : एचडीएफसी बैंक की एटीएम मशीन सहित लाखों रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही