Search

 
 
 

बोकारो : एनएच 32 के गवई नदी पुल पर 2 ट्रकों में टक्कर, ढाई घंटे लगा जाम

 

चास, टाटा, पुरुलिया की ओर से आनेवाले वाहन जाम में फंसे रहे

Bokaro : बोकारो जिले के पिंड्राजोरा और बेड़ानी के बीच एनएच 32 पर गवई नदी पुल के एक छोर पर 15 सितंबर की सुबह 11 बजे दो ट्रक आपस में टकरा गए. दुर्घटना के बाद पुल पूरी तरह जाम हो गया, जिससे एनएच पर करीब ढाई घंटे तक आवागामन ठप रहा. चास, बोकारो, पुरुलिया, टाटा की ओर से आने वाले छोटे वाहन व बसें जाम में फंसे रहे, जिससे यात्रियो को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. पिंड्राजोरा थाना पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों ट्रकों को हटवाकर पुल को खाली कराया. इसके बाद आवागमन शुरू हुआ. पिंड्राजोरा पुलिस ने बताया कि पुरुलिया की और से आ रहा ट्रक (संख्या डब्ल्यूबी 23 ई 965) व बोकारो की और से जा रहा ट्रक (संख्या जेएच 09 एजे 6770) के बीच पुल के एक छोर पर आमने-सामने टक्कर हो गई. इससे पुल पूरी तरह जाम हो गया. दुर्घटना के बाद दोनों ट्रकों के चालक व खलासी भाग निकले. पुलिस उनका पता लगा रही है. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-preparations-for-sadam-ganesh-mahotsav-in-full-swing-first-deity-will-sit-in-the-grand-pandal/">बेरमो

: साड़म गणेश महोत्सव की तैयारी जोरों पर, भव्य पंडाल में विराजेंगे प्रथम देव  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही