Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : बालीडीह में अवैध लोहा लदे दो ट्रक जब्त

Bokaro : बोकारो जिले में कबाड़ी के नाम पर चल रहा स्क्रैप का काला धंधा पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है. धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए बालीडीह थाना पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है. पुलिस ने शुक्रवार देर रात अवैध लोहा लदे दो ट्रकों को जब्त कर लिया. मुख्यालय डीएसपी आशिष महली ने बताया कि जैनामोड़-फुसरो मार्ग पर मानगो पंचायत के केवट टोला के पास से एक मिनी ट्रक जेएच 10 बीएम 2323, दूसरा ट्रक संख्या जेएच 09 बीसी 6350 को फोरलेन से पकड़ा गया. ट्रकों पर लदे अवैध लोहा की पुलिस जांच कर रही है. मालूम हो कि बियाडा औद्योगिक क्षेत्र लोहे के अवैध कारोबारियों की शरणस्थली बन गया है. जिले की विभिन्न जगहों से इकठ्ठा किए गए अवैध लोहा को धंधेबाज अंधेरा होते ही छोटे-बड़े वाहनों पर लोड कर बियाडा क्षेत्र की फैक्ट्रियों में पहुंचाते हैं. चोरी के लोहे को रातों-रात धमन भट्टी में पिघला कर नया रूप दे दिया जाता है. इसी का नतीजा है कि रात होते ही धमन भट्टियों की चिमनियां आग उगलना शुरू कर देती हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही