Search

Bokaro : गांव में हथियार लहराने वाले दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, पुलिस के हवाले

Bokaro : नावाडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह पंचायत में शनिवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब हथियार के साथ घूम रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. आरोप है कि दोनों युवकों ने गांव के एक युवक को हथियार दिखाकर धमकाया था. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों को घेर लिया और पुलिस के आने तक अपने कब्जे में रखा.
 
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक शनिवार शाम बाराडीह गांव पहुंचे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर गांव के एक युवक से उनकी कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर एक युवक ने अपने पास मौजूद रिवाल्वर निकालकर गोली मारने की धमकी दी. घटना से डरे युवक ने तत्काल ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी.

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और पंचायत भवन के समीप दोनों युवकों को घेरकर पकड़ लिया. इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई भी कर दी. मामले की सूचना मिलने पर नावाडीह थाना के एएसआई राहुल कुमार और विक्रेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराकर हिरासत में लिया.

ग्रामीणों की मौजूदगी में आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि दोनों युवक धनबाद जिले के बाघमारा क्षेत्र के रहने वाले हैं और पिछले कुछ समय से नावाडीह थाना क्षेत्र के दहियारी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहे थे.

घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. पुलिस गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है और हथियार के संबंध में भी जांच-पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही