Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : जिले में 31 मार्च तक बनेगा दिव्यांगों का यूडीआईडी कार्ड

Advertisement
Advertisement
Bokaro :  राज्य सरकार ने शतप्रतिशत दिव्यांगों को यूनिक आइडी फॉर परसन्स विद डिसेबलिटीज (यूडीआईडी) कार्ड बनाने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है. इस कार्य को 31 मार्च तक पूरा किया जाना है. इसे लेकर जिले के सभी प्रखंडों में विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जहां मेडिकल बोर्ड की टीम ऑन स्पाट दिव्यांगों की जांच कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत कर रही है. शिविर में दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड जारी करने के लिए आवेदन प्रपत्र भी भरे जा रहे हैं. इसके लिए प्रखंड व जिला में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. यह जानकारी उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने 14 मार्च को दी. उपायुक्त ने जिन दिव्यांगों का प्रमाण-पत्र नहीं बना है उन्हें शिविर में शामिल होकर प्रमाण-पत्र बना लेने की अपील की है. जिन दिव्यांगों के प्रमाण-पत्र पहले से बने हैं उनका शिविर में यूडीआईडी कार्ड बनेगा. शिविर में प्रमाण-पत्र बनाने के लिए स्थानीय स्वास्थ्य सहिया और आंगनबाड़ी कर्मियों से संपर्क किया जा सकता है. विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चे अपने स्कूल के शिक्षक से संपर्क कर सकते हैं. सभी प्रखंडों के बीडीओ और सीओ को दिव्यांगों को सहयोग करने का निर्देश दिया गया है. प्रखंडों में शिविर लगाने की तिथियां निम्न है- चास प्रखंड- 13 व 23 मार्च, चंदनकियारी- 14 व 24 मार्च, जरीडीह प्रखंड- 15 व 25 मार्च, कसमार प्रखंड- 16 व 26 मार्च, पेटरवार प्रखंड- 17 व 27 मार्च, गोमिया प्रखंड- 19 व 28 मार्च, नावाडीह प्रखंड- 20 व 29 मार्च, बेरमो प्रखंड- 21 व 30 मार्च, चंद्रपुरा प्रखंड- 22 व 31 मार्च. 14 मार्च को चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बीडीओ अजय कुमार, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. मेडिकल बोर्ड ने शिविर में दिव्यांगों को जांच कर प्रमाण पत्र जारी किया. इसके साथ ही कई दिव्यांगों ने यूडीआईडी कार्ड के प्रपत्र भरे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=266809&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : जिले के 50 किमी. सड़क फोर लेन में होगी कंवर्ट, मिली स्वीकृति [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही