Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने बांटे दिव्यांगों के बीच उपकरण

Bokaro :  भाजपा द्वारा केंद्र व प्रांत स्तर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा दिवस मनाया जा रहा है. सोमवार को दिव्यांगों के बीच सामग्री वितरण किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भरत यादव उपस्थित हुए. साथ ही साथ कार्यक्रम में बोकारो फाउंडेशन ट्रस्ट की अध्यक्ष नीना नारायण मौजूद थी. दोनों अतिथियों द्वारा 5 दिव्यांग को ट्राई साईकल, तीन दिव्यांग को व्हील चेयर, दो दिव्यांग को बैशाखी, पाँच दिव्यांग को स्टिक वितरण किया गया. जिला अध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 17 दिनों तक सेवा कार्य विभिन्न मंडलों मे किया जा रहा है. नीना नारायण ने कहा कि दिव्यांग भी समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है. आज इनका उत्थान से समाज मजबूत होगा. हर किसी को इनके उत्थान के लिए आगे बढ़ने की जरूरत है. कार्यक्रम में दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, जिला महामंत्री संजय त्यागी, लीला देवी, अशोक कुमार पप्पू, माथुर मंडल, महेन्द्र राय, केके बोराल, भैरव महतो, मनोज सिंह, पन्नलाल कांन्दू, अनिल सिंह, राजीव मालाकार, राजेश वर्णवाल, गोलू उपाध्याय उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fraud-of-9-50-lakh-in-the-name-of-buying-land-in-sitaramdera/">जमशेदपुर

: सीतारामडेरा में जमीन खरीदने के नाम पर 9.50 लाख की धोखाधड़ी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही