Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : नन्हे फरिश्ते मुहिम के तहत नाबालिग को भटकने से बचाया

Bokaro : आरपीएफ जवानों ने बोकारो रेलवे स्टेशन पर `नन्हे फरिश्ते` मुहिम के तहत शुक्रवार को एक नाबालिग लड़के को भटकने से बचाते हुए रेलवे चाइल्ड लाइन बोकारो के सुपुर्द कर दिया. एसआई मीना कुमारी के साथ एएसआई डीके द्विवेदी, सीटी कांस्टेबल देवेंद्र कुमार और मेरी सहेली टीम की महिला कांस्टेबल (एलसी) अंजलि कुमारी, आरपीएफ पोस्ट बोकारो की एलसी वीणा कुमारी और सीपीडीएस (अपराध नियंत्रण एवं खोजी दस्ता) टीम बोकारो के स्टाफ के साथ एएसआई एसएन सिंह ने एक नाबालिग लड़के को देखा. किशोर तुपकाडीह एफओबी (फुटओवर ब्रिज) के निकट प्लेटफार्म नंबर-1 पर संदिग्ध हालत में घूम रहा था. पूछताछ में उसने अपना नाम मानसी कुमार (12), पिता का नाम धनंजय मिस्त्री, निवासी सेक्टर भरम टोली, थाना बरियातू, जिला रांची बताया. उसने कहा कि उसने अपने माता-पिता को बिना किसी सूचना के अपना घर छोड़ दिया और उसके पास कोई यात्रा टिकट नहीं है. लड़के को आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे चाइल्ड लाइन बोकारो को सौंप दिया गया है. यह">https://lagatar.in/bokaro-damaged-x-ray-machines-should-be-repaired-in-seven-days-ddc/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : सात दिनों में खराब एक्स-रे मशीनों की कराए मरम्मत : डीडीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही