Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : बेरोजगार युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान

Advertisement
Advertisement
प्रतियोगी परीक्षाओं के रद्द हो जाने से तनाव में था
Bokaro : पढ़ाई पूरी करने के बाद बहाली के लिए प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटा अनु कुमार दास (27) सरकारी वैकेंसी नहीं निकले से परेशान था. इस बीच उसने बोकारो के सेक्टर 9 ए रोड़ के आवास संख्या- 1719 में फंदे से लटककर जान दे दी. बताया जाता है कि 14 अगस्त की सुबह में उसके घर वाले उसे फोन कर रहे थे, लेकिन किसी तरह का जवाब नहीं तो पड़ोस में रहने वाले को देखने के लिए भेजा. पड़ोसी ने जब दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई. उस दौरान पड़ोसी खिड़की से देखा, तो युवक फंदे से लटक रहा था. इसकी जानकारी उसने परिजनों को दी. इस खबर के मिलते ही पेटरवार के चापी गांव से उसके परिजन पहुंचे. इसके बाद हरला थाना की पुलिस के सामने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अनु के भाई ने बताया कि वह पढ़ने में काफी तेज था, बोकारो शहर में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता था, लेकिन हर बार वैकेंसी निकल कर रद्द हो जाने से विचलित हो गया था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=728722&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही