Search

 
 
 

बोकारो : यूनियन ने सीसीएल जारंगडीह प्रबंधन को सौंपा 21 सूत्री मांगपत्र

 
Kathara (Bokaro) : राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को सीसीएल जारंगडीह कोलियरी प्रबंधन को मजदूरों की समस्याओं से संबंधित 21 सूत्री मांगपत्र सौपा. यूनियन के कथारा क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि कंपनी के प्रवधानों के तहत मजदूरों को जरूरी सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराएं. इस पर परियोजना पदाधिकारी विनोद कुमार ने अश्वस्त किया कि मांगपत्र का अध्ययन कर जल्द ही वार्ता बुलाकर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा. मांगपत्र सौंपने वालों में यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम, जारंगडीह शाखा सचिव खगेश्वर रजक, नागवंत प्रसाद, मो. मिनाजुल, विकास सिंह, विनय राम, रामजी मांझी, ओमप्रकाश रजक, जेजे सांगा, रफीक आलम, सपना राम, भोला मांझी, लक्ष्मी रजवार, खादू राय आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : सोनिया">https://lagatar.in/sonia-gandhis-health-deteriorated-admitted-to-hospital/">सोनिया

गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही