Search

 
 
 

बोकारो : मजदूरों की मांगों को लेकर यूनियन का प्रदर्शन, जीएम को सौंपा मांगपत्र

 
Kathara (Bokaro) : झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की कथारा क्षेत्रीय कमेटी ने बुधवार को मजदूरों की मांगों को लेकर बुधवार को सीसीएल कथारा क्षेत्र के जीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जीएम के नाम 26 सूत्री मांगपत्र क्षेत्रीय कार्मिक पदाधिकारी जयंत कुमार को सौपा. यूनियन के क्षेत्रीय सचिव इकबाल अहमद ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के अंदर मांगों की पूर्ति की दिशा में सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा. प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अहमद ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन  कोयला मजदूरों, आउटसोर्सिंग मजदूरों व विस्थापितों की समस्याओं को नजरंदाज कर रहा है. यूनियन की मांगों में मजदूरों की समय पर पदोन्नति, स्वांग वाशरी में दी गई गलत लोगों को नौकरी की जांच कर सही लोगो को नौकरी देने, गोविंदपुर परियोजना के पीआर से टीआर हुए मजदूरों का एरियर देने, 11वां वेतन समझौता के अनुरूप एरियर भुगतान सहित अन्य मांगे शामिल हैं. मौके पर लालधन मांझी, शंकर पासवान, हेमू यादव, नरेश मंडल, मो. अयूब, संजय पासवान, मो. इस्लाम, मो. जाकिर अंसारी, मुमताज़ आलम, सुरेश कमार आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-road-show-in-visakhapatnam-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-projects-worth-rs-1-85-lakh-crore/">पीएम

मोदी का विशाखापत्तनम में रोड शो, 1.85 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही