Search

 
 
 

बोकारो : यूनियनों ने दुगदा में शहीद मजदूरों को दी श्रद्धांजलि

 
Chandrapura (Bokaro) : सीसीएल दुगदा क्षेत्र में संयुक्त यूनियनों ने शहीद कोयला मजदूरों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी. दुगदा कोल वाशरी के प्रशासनिक कार्यालय के समीप शहीद वेदी पर दिवंगत मजदूर किसुन मांझी, रामदेव महतो, प्रमोद महतो, राम अवतार प्रजापति, कोकिल चंद महतो व बुधन मांझी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना की गई. समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीटू के बोकारो जिला अध्यक्ष बीडी प्रसाद ने कहा कि इन छह शहीद मजदूरों ने कोयला मजदूरों के हक के लिए हुए आंदोलन में अपनी कुर्बानी दी थी. ये वैसे लोग थे, जो मजदूर आंदोलन के साथ-साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों, शोषण, जुल्म को समाप्त करने के लिए संघषर्रत थे. उनके संघर्षों को गांव-गांव तक पहुंचाने की जरूरत है. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीकेयू दुगदा शाखा के अध्यक्ष धानेश्वर सोरेन व संचालन सत्यनारायण महतो ने किया. मौके पर माकपा के जिला सचिव भागीरथ शर्मा, सीटू के जिला सहायक सचिव दौलत महतो, धनेश्वर महतो, ज्योति टुडू, सीताराम कर्मकार, जगमोहन महतो, हीरामन महतो, साहेब राम मांझी, कैलाश प्रसाद महतो समेत बड़ी संख्या में यूनियन प्रतिनिधि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/bus-going-from-pakistan-to-iraq-meets-with-accident-in-iran-28-killed-national-news-at-a-glance/">पाकिस्तान

से इराक जा रही बस ईरान में दुर्घटनाग्रस्त…28 की मौत सहित राष्ट्रीय खबरें एक नजर में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही